Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeDelhiअमर कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में...

अमर कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली, 15 फरवरी 2026।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योति नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक घायल महिला के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर अमर कॉलोनी पहुंची, जहां लगभग 55 वर्षीय महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली।
पुलिस द्वारा तत्काल महिला को GTB Hospital पहुंचाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम (PME) के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में थाना ज्योति नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तैनात कर दी गई हैं। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments