नई दिल्ली(जीतेन्द्र शर्मा): लाजपत ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम देश के नाम” दिव्यांग सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रभावशाली संदेश बनकर सामने आया। दिव्यांग बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि भाजपा दिल्ली महासचिव विष्णु मित्तल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे कमजोर नहीं, बल्कि अपार प्रतिभा से भरपूर हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें मंच और सम्मान देने की है। उन्होंने किरण देवी फाउंडेशन के निदेशक प्रकाश कुमार, DKSD कपूर लाडली नूर फाउंडेशन और मीडिया पर्सनालिटी हनी महाजन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उनके कर-कमलों से दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित की गईं।
कार्यक्रम में करीब 100 दिव्यांग बच्चों ने रैम्प वॉक, नृत्य और गायन के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। दिल्ली ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम खिलाड़ी यादव, राजिंदर कपूर, श्याम जाजू, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, योगिता सिंह और रोहिणी जेल के सुपरिटेंडेंट गौरव सैनी ने आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

सांस्कृतिक संध्या में मोंटू मस्त, नंद किशोर, अशू पंजाबी, हैप्पीनेस गुलाटी और सेलिब्रिटी सिंगर वीर दहिया की प्रस्तुतियों ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं दैनिक भास्कर के पत्रकार जितेंद्र शर्मा, दिल्ली पुलिस की सोनिका नागर,रिया गुर्जर, बाबू खान, रणवीर सिंह वर्मा और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुनीता चौधरी को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कुल मिलाकर, “एक शाम देश के नाम” दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समाज की संवेदनशील सोच का एक यादगार उत्सव बनकर उभरा।


