नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना इलाके में 28 साल के युवक रवि की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी 2026 को रवि की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना गोकलपुरी की टीम ने मामले की जांच शुरू की। एसएचओ इंस्पेक्टर उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। आरोपी का नाम गौरी शंकर यादव (42 वर्ष) बताया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका रवि से पहले से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।


