Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeDelhiचांदनी चौक के ओमैक्स चौक में मॉक ड्रिल, सायरन बजाते पहुंचे रेस्क्यू...

चांदनी चौक के ओमैक्स चौक में मॉक ड्रिल, सायरन बजाते पहुंचे रेस्क्यू दल; प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा तैयारियों को परखा

 

नई दिल्ली – बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव को देखते हुए चांदनी चौक स्थित ओमैक्स चौक प्रबंधन ने प्रशासनिक एजेंसियों के साथ मिलकर एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में ओमैक्स चौक और आसपास के व्यस्त चांदनी चौक बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और राहत व्यवस्था की तैयारियों को परखना था।

 

सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई यह मॉक ड्रिल करीब आधे घंटे तक चली। इसमें दिल्ली पुलिस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, बीएसईएस, कैट्स एम्बुलेंस, सिविल डिफेंस और नॉर्थ दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही ओमैक्स चौक के सिक्योरिटी स्टाफ और प्रबंधन टीम ने भी सक्रिय रूप से इस अभ्यास में हिस्सा लिया।

 

ड्रिल के दौरान सायरन बजाते हुए रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन, फायर सेफ्टी और भीड़ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अभ्यास किए गए। इस दौरान आग लगने या अन्य आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ओमैक्स चौक में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया, जो पूरी तरह प्रभावी पाए गए। अधिकारियों ने ओमैक्स चौक प्रबंधन द्वारा प्रोएक्टिव तरीके से इस तरह की पहल करने और सभी एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।

 

ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपात स्थिति में सभी एजेंसियां और ओमैक्स चौक प्रबंधन आपसी तालमेल के साथ तुरंत कार्रवाई कर सकें, ताकि ओमैक्स चौक आने वाले लोगों, दुकानदारों और आसपास के बाजार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार, डीडीएमए के हरीश माथुर, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी समेत ओमैक्स चौक प्रबंधन और स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments