जयपुर: 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद अब जयपुर में एयर इंडिया के प्लेन की लैंडिंग फेल हो गई है. इसमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सवार थे. एयर इंडिया का प्लेन दिल्ली से जयपुर जा रहा था. पहले प्रयास में अनस्टेबल अप्रोच की वजह विमान को लैंड नहीं किया गया. पायलट ने रनवे पर टच होते ही प्लेन को गो-अराउंड कर लिया. 10 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.


