Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeBusinessबेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव - पत्रकारिता के पुल से जुड़ती सभ्यताएँ

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव – पत्रकारिता के पुल से जुड़ती सभ्यताएँ

गानझोउ में आयोजित Belt and Road Journalists Forum ने संवाद, सहयोग और वैश्विक आधुनिकीकरण को नई दिशा दी - चमन गौतम

चीन की महत्वाकांक्षी पहल बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) अब केवलएक आर्थिक परियोजना भर नहीं रह गई है, बल्कि यह वैश्विक सहयोगऔर सांस्कृतिक संवाद का प्रतीक बन चुकी है एशिया, यूरोप औरअफ्रीका को सड़कों, रेलमार्गों, बंदरगाहों और ऊर्जा परियोजनाओं सेजोड़ने का लक्ष्य रखने वाली यह योजना व्यापारिक संबंधों को तो मज़बूतकरती ही है, साथ ही यह सभ्यताओं के बीच सेतु का कार्य भी करती है

इसी व्यापक दृष्टि को रेखांकित करने के लिए जुलाई 2025 में चीन केजियांग्शी प्रांत के गानझोउ शहर में Belt and Road Journalists Forum का आयोजन किया गया इस वर्ष का विषय था—“पत्रकारों कीशक्ति से सभ्यताओं का संवाद और वैश्विक आधुनिकीकरण को बढ़ावादेनाइसमें पचास से अधिक देशों और क्षेत्रों से आए करीब सौ पत्रकारसंगठनों मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया

फोरम का उद्घाटन करते हुए अखिलचीन पत्रकार संघ के अध्यक्ष ही पिंगने कहा कि वैश्विक मीडिया को आज की दुनिया मेंसमझ और संवादका पुलबनना चाहिए उनके अनुसार पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वेशांति की आवाज़ को और बुलंद करें वहीं, बेल्ट एंड रोड पत्रकार नेटवर्कके घूर्णन अध्यक्ष आंद्रेई क्रीवासेयेव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारोंको वस्तुनिष्ठ रिपोर्टिंग के ज़रिए पूर्वाग्रह और गलतफहमियों को दूर करनेकी दिशा में प्रयास करना चाहिए

फोरम के दौरान कई अहम पहलें शुरू की गईं International Home of Journalistsकार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके तहत ग्यारह देशों केपत्रकार संगठनों को मान्यता प्रदान की गई इसके अलावा, आठमीडिया दूतोंने अपनी अनुभवकथाएं साझा कीं My Marathonनामक अंतरराष्ट्रीय माइक्रोवीडियो अभियान के अंतर्गत छह देशों से चुनीगई दस उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन हुआ साथ ही, विदेशी पत्रकारों द्वारालिखे गए पचास से अधिक आलेखों कोFirst Impressions of Chinese Culture नामक संकलन में प्रकाशित किया गया

फोरम की एक और बड़ी उपलब्धि रही गानझोउ मेंBelt and Road Journalists Stationकी स्थापना, जो विदेशी पत्रकारों को चीन सेरिपोर्टिंग करने और अनुभव साझा करने का नया मंच प्रदान करेगीप्रतिभागियों को नानचांग, फुजू, जिउजियांग और जिंगदेज़ेन जैसेऐतिहासिक औद्योगिक शहरों का दौरा भी कराया गया, जहां उन्होंनेबेल्ट एंड रोड से जुड़ी परियोजनाओं और स्थानीय संस्कृति को नज़दीक सेदेखा इसके साथ हीमेयर्स और विदेशी मीडिया संवादतथा सभ्यतासंवाद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर पैरेलल फोरम नेइस आयोजन को और भी सार्थक बना दिया

यह आयोजन स्पष्ट करता है कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव केवलइन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं तक सीमित नहीं है यह एक ऐसा मंच है जहांपत्रकारिता के ज़रिए विभिन्न सभ्यताओं को जोड़ने और वैश्विक सहयोगको नई ऊर्जा देने की कोशिश की जा रही है गानझोउ में आयोजित यहफोरम इस बात का प्रमाण है कि सूचना का आदानप्रदान ही नहीं, बल्किसंवाद, समझ और शांति की तलाश भी पत्रकारिता की असली शक्ति है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments