Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeDelhiब्रह्मपुरी में निकली भव्य धार्मिक यात्रा: 108 मीटर ‘जय श्री राम’ ध्वज...

ब्रह्मपुरी में निकली भव्य धार्मिक यात्रा: 108 मीटर ‘जय श्री राम’ ध्वज और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां

*ब्रह्मपुरी में निकली भव्य धार्मिक यात्रा: 108 मीटर ‘जय श्री राम’ ध्वज और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां*

पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी गली नंबर-6 स्थित हनुमान मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य झांकी यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह विशाल शोभायात्रा शाहदरा के मक्की सराय से प्रारंभ होकर रोहतास नगर, बाबरपुर, मौजपुर, घोंडा चौक होते हुए ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु 108 मीटर लंबा ‘जय श्री राम’ ध्वज लेकर चल रहे थे, जो आस्था का मुख्य आकर्षण बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

झांकियों में विशेष रूप से शनि देव, झांकी और विभिन्न धार्मिक स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं खाटू श्याम जी का डोला यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

पूरे मार्ग में भक्तों की भारी भीड़ और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन स्थल पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments