Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeEntertainmentमास्टरशेफ इंडिया में पंजाब के भाई-बहन की जोड़ी का जलवा, अंशमीत और...

मास्टरशेफ इंडिया में पंजाब के भाई-बहन की जोड़ी का जलवा, अंशमीत और प्रभदीप की नोकझोंक बनी उनकी ताकत

मुंबई (जीतेन्द्र शर्मा): बहुप्रतीक्षित प्रीमियर के साथ मास्टरशेफ इंडिया एक बार फिर देश के अलग-अलग हिस्सों से आई जोड़ियों की प्रेरक कहानियों को मंच दे रहा है। ‘देश अब फ्रंटफुट पर चल रहा है’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बार शो में पंजाब के लुधियाना से आए भाई-बहन अंशमीत सिंह और प्रभदीप सिंह ने अपनी दिलचस्प केमिस्ट्री से जजों और दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

भाई-बहन की नोकझोंक बनी चर्चा का विषय
जज शेफ रणवीर ने जब दोनों से उनके आपसी रिश्ते के बारे में पूछा, तो छोटे भाई अंशमीत ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम हैं तो भाई-बहन, लेकिन इसने मुझे अपना मज़दूर बना रखा है और मुझे इसे झेलना पड़ रहा है।”

अंशमीत ने आगे जजों से बातचीत में अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि उनका सपना हमेशा से कुकिंग का था, लेकिन उम्र और फॉर्मेट के कारण पहले वह हिस्सा नहीं ले पाए। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह अकेले आना चाहते थे या अपनी बड़ी बहन के साथ आना चाहते थे, लेकिन आखिरकार घर से “सबसे फ्री इंसान” यानी प्रभदीप को साथ लाना पड़ा।
इस पर प्रभदीप ने मुस्कुराते हुए बेहद सादगी से कहा,
“मैं यहां सिर्फ उसे सपोर्ट करने आया हूं।”

टेस्टिंग के दौरान भी दिखी नोकझोंक
दोनों भाई-बहन की हल्की-फुल्की तकरार टेस्टिंग राउंड तक भी जारी रही, जिसे देखकर जज भी मुस्कुरा उठे। शेफ रणवीर ने मजाक में कहा, “मुझे लगता था कि किचन में जब कलह-कुलस होता है तो खाना अच्छा नहीं बनता।” हालांकि, डिश चखने के बाद उन्होंने जानबूझकर सस्पेंस बनाया और फिर मुस्कुराते हुए कहा, “इतनी झिक-झिक के बाद इतना स्वाद खाना!”

इस तरह अंशमीत और प्रभदीप ने यह साबित कर दिया कि उनकी नोकझोंक के पीछे कुकिंग पर मजबूत पकड़ छुपी है।

नोकझोंक के साथ हुनर का तड़का
मास्टरशेफ इंडिया में अंशमीत और प्रभदीप की लगातार होने वाली बहस भले ही मनोरंजन का तड़का लगा रही हो, लेकिन उनकी कुकिंग स्किल्स और फ्लेवर की समझ यह दिखाती है कि वे इस प्रतियोगिता में कितने मजबूत दावेदार हैं।

मास्टरशेफ इंडिया देखना न भूलें — सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ Sony Entertainment Television और Sony LIV पर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments