उत्तर पूर्वी दिल्ली | करतार नगर
करतार नगर स्थित भागीरथी बाल शिक्षा सदन विद्यालय में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में स्कूल के मेनेज़र उमेश शर्मा, प्रिंसिपल सुशीला शर्मा, पवन शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर विभु शर्मा सहित स्कूल स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।
परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
इस मौके पर मैनेजर उमेश शर्मा ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनकी खुद की मेहनत, शिक्षकों का परिश्रम और परिवार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कक्षा 7वीं में प्रज्ञा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया, वहीं पार्थ शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सम्मान पाया। दोनों छात्रों को मेडल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में इस आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को और मजबूत किया।


