दिल्ली(जीतेन्द्र शर्मा): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक शातिर और कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल भी बरामद की गई है।
https://www.instagram.com/reel/DUDuGcIiSbr/?igsh=ZmU0ZTk1OHg0cmdh
मामले में थाना सीलमपुर में FIR नंबर 50/2026 धारा 103 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/59 के तहत केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर नरपाल सिंह यादव, एसएचओ, थाना सीलमपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आबिर उर्फ साबिर उर्फ पोपा (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अय्यूब उर्फ अय्यूब पहलवान, निवासी डबल स्टोरी, न्यू सीलमपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसके पास से वारदात में प्रयुक्त सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह पहले भी हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, एमसीओसीए, धोखाधड़ी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित करीब 26 संगीन मामलों में संलिप्त रह चुका है।
फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों व संभावित आरोपियों की भी जांच कर रही है।


