नई दिल्ली। New Delhi 2026 वर्ल्ड पैरा अथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किए और कई मुकाबलों में पूरा पोडियम भारत के नाम रहा।
दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पुरुष भाला फेंक F43/F44/F64 स्पर्धा में देखने को मिला, जहां Sumit Antil ने 69.25 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। इस मुकाबले में पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91 मीटर के साथ सिल्वर और पूनम राणा ने 49.48 मीटर के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।
जीत के बाद सुमित अंतिल ने कहा कि आने वाले समय में कई टूर्नामेंट हैं और उनका लक्ष्य उनमें अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे ट्रेनिंग के लोडिंग फेज में हैं और उन्हें इतने बड़े थ्रो की उम्मीद नहीं थी। उनका अगला लक्ष्य Asiaan Games में 75 मीटर का थ्रो करना है।
ट्रैक इवेंट में भी भारत का दबदबा दिखा। पुरुष 400 मीटर T13 में Subodh Bhatt ने 51.88 सेकंड के साथ गोल्ड, Priyanshu Kaushik ने 53.19 सेकंड में सिल्वर और Avnil Kumar ने 56.91 सेकंड में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को क्लीन स्वीप दिलाया।
पुरुष 400 मीटर T46/T47 में Bhavikkumar Din Bharwad ने 49.89 सेकंड में गोल्ड जीता, जबकि Jasbeer ने 50.09 सेकंड के साथ सिल्वर हासिल किया। सर्बिया के Ivan Cvetkovic ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
व्हीलचेयर वर्ग पुरुष 400 मीटर T53/T54 में भी भारत ने पूरा पोडियम अपने नाम किया। Manojkumar Sabapathi ने 54.33 सेकंड में गोल्ड, Anil Kumar ने 57.57 सेकंड में सिल्वर और Manikandan Jothi ने 1:01.94 के साथ ब्रॉन्ज जीता।
महिला स्पर्धाओं में 400 मीटर T11/T12 में Tejalben Amraji Damor ने 57.53 सेकंड में गोल्ड जीता। Lalitha Killaka ने सिल्वर और Shalini Chaudhary ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
फील्ड इवेंट में महिला शॉट पुट F36/F37/F40 में Lakshmi ने 7.76 मीटर के साथ गोल्ड जीता। वहीं Akutai Sitaram Ulbhagat ने सिल्वर और भूटान की Chimi Dema ने ब्रॉन्ज जीता।
पुरुष लॉन्ग जंप T42/T63 में Shailesh Kumar ने 5.47 मीटर के साथ गोल्ड जीता। Ramsingbhai Govindbhai Padhiyar को सिल्वर और Solairaj Jagannathan को ब्रॉन्ज मिला।
इसी तरह पुरुष शॉट पुट F46 में Rohit Kumar ने 14.35 मीटर के साथ गोल्ड, Devendra Singh Gurjar ने सिल्वर और Lokesh Akula ने ब्रॉन्ज जीता।
डिस्कस थ्रो F51/F55 में Sahil Salim Sayyad ने 36.83 मीटर के साथ गोल्ड जीता। जबकि Sukhchain ने सिल्वर और Sudhir ने ब्रॉन्ज हासिल किया।
कुल मिलाकर दूसरे दिन भी भारतीय पैरा एथलीटों ने कई मुकाबलों में क्लीन स्वीप करते हुए दिखा दिया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है।


