गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले का होस्ट शहर बना। ग्लैमर, आत्मविश्वास, प्रतिभा और भारतीय संस्कृति से सजे इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
भव्य ग्रैंड फिनाले के दौरान केरल की केजिया लीज मेजो (Kejiah Liz Mejo) ने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं तमिलनाडू की वैष्णवी गणेश (Vaishnavi Ganesh) दूसरे स्थान पर और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर (Anushri Satavlekar) पर रही। खिताब जीतने के साथ ही केजिया लीज मेजो (Kejiah Liz Mejo) अब भारत का प्रतिनिधित्व विश्व की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स में करेगी।
आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आई प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड्स में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संचार कौशल और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान फैशन, सौंदर्य और व्यक्तित्व के साथ-साथ प्रतिभागियों की सामाजिक सोच, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी विशेष महत्व दिया गया।
जयपुर में आयोजित इस भव्य समारोह ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक भारत की नई पहचान को एक मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में फैशन एवं मनोरंजन जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों, निर्णायकों, सेलिब्रिटीज, फैशन विशेषज्ञों तथा गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया।
विजेता का बयान
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता केजिया लीज मेजो (Kejiah Liz Mejo) ने कहा “यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करूंगी।
मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने कहा
मिस यूनिवर्स इंडिया का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली युवतियों को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकें। इस वर्ष का आयोजन इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए और भी व्यापक एवं भव्य स्वरूप में संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन व जयपुर वासियो का धन्यवाद। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम करने के बाद
केजिया लीज मेजो (Kejiah Liz Mejo) अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। देश की उम्मीदों और करोड़ों भारतीयों की शुभकामनाओं के साथ वह मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर भारत की सुंदरता, संस्कृति, आत्मविश्वास और विविधता की आवाज बनेंगी। और हम इस बार मिस यूनिवर्स का ताज भारत जरूर लाएंगे।
राष्ट्रीय जनसंपर्क निदेशक सर्वेश कश्यप ने कहा
देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजन में साथ ही मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की घोषणा हो चुकी है और अब केजिया मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य आयोजन राजस्थान की मेहमाननवाजी, संस्कृति और देश की प्रतिभाशाली बेटियों के आत्मविश्वास का शानदार उत्सव रहा। हमें गर्व है कि इस मंच के माध्यम से सुष्मिता सेन, लारा दत्ता,उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली इत्यादि जैसी प्रतिभा ने भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पहचान का अवसर दिलाया है।
आयोजन की प्रमुख विशेषताएं
- जयपुर में आयोजित हुआ मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले। विश्व भर से लगभग 800 फ़ैशन डिजाइनर व डेलीगेट्स हुए शामिल।
- बॉलीवुड स्टार व प्रथम भारतीय मिस यूनिवर्स विजेता सुष्मिता सेन हुई शामिल
- बॉलीवुड स्टार व दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता उर्वशी रौतेला हुई शामिल।
- लगभग 25 वर्ष पहले मिस यूनिवर्स फर्स्ट रनर अप रही बॉलीवुड एक्टर सेलिना जेटली हुई शामिल।
- मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता 2024-2025 क्रमशः रिया सिंघा(rhea singha) व मणिका विश्वकर्मा हुई शामिल।
- देशभर से 52 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में लिया हिस्सा।
- केरल की केजिया लीज मजो (kejiah liz mejo) ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब।
- विजेता अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- सौंदर्य, प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला।
- फैशन, मनोरंजन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।


