नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। दिल्ली में आयोजित UGE अवॉर्ड्स 2026 समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को अवॉर्ड प्रदान किए। दिवास एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस समारोह में मनोरंजन, फैशन, ब्यूटी, मीडिया, विज्ञापन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दीक्षा नेगी और के.एस. नेगी ने किया।
स्नेहा उल्लाल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से फिल्मी दुनिया में पहचान बनाई थी। UGE अवॉर्ड्स में उनकी मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। उन्होंने मंच से अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में JSDS Group के डॉ. जोगिंदर सिंह वीवीआईपी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा G4U Entertainment के ट्रॉफी स्पॉन्सर अशोक मलवानी, Alpha Outdoor Advertising Pvt. Ltd. के राजेश वर्मा, JIIMS Communicator की मान्या वर्मा, मुंबई के अभिनेता फहीम खान, बिहार की एंजेल स्पा सैलून की सुषमा पंजियार, एडवोकेट रवि तायल, हरीश चंदर, मोहम्मद राजा मलिक, चंचल शर्मा, अंजू रौतेला, जतिन कुमार, फवाद खान, निकिता शर्मा, नीतू गुप्ता और विकास मलानिया सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
स्नेहा उल्लाल के मेकअप और हेयर स्टाइल की जिम्मेदारी इशरत जहां (इशिका स्किन एंड ब्यूटी, बरेली) और वाजिद खान (वाजिद हेयर सैलून, ग्रेटर नोएडा) ने संभाली। वहीं उनका परिधान दिल्ली के ड्रेस डिजाइनर अनवर खान (फैजान फैशन) ने तैयार किया।
कार्यक्रम का संचालन एंकर संध्या शर्मा और अदिति ने किया। समारोह में डांस फीट एकेडमी, दिल्ली के कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और योगदान के लिए चयनित अवॉर्ड विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया।
आयोजकों दीक्षा नेगी और के.एस. नेगी ने कहा कि UGE अवॉर्ड्स का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मान का मंच उपलब्ध कराना है। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल द्वारा अवॉर्ड प्रदान किए जाने से प्रतिभागियों और सम्मानित विजेताओं का उत्साह भी बढ़ा।


