देश के चर्चित जनसंपर्क एवं मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट सर्वेश कश्यप को उनके राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया। नोएडा स्थित एक्सपो इन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान असम की प्रसिद्ध उद्यमी, नॉर्थ ईस्ट लाइव जैसे मीडिया संस्थान की मालिक, नेशनल टेनिस खिलाड़ी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की पत्नी रिनिकी भुइयाँ सरमा (Riniki Bhuyan Sarma) ने नोएडा के एक्सपो इन एंड कन्वेंशन सेंटर के सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।
पर्यटन विभाग, भारत सरकार, एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) एवं ग्लोबल न्यूज नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सर्वेश कश्यप का चयन प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल द्वारा किया गया। ज्यूरी में पर्यटन मंत्रालय के पूर्व सचिव एम.पी. बेजबरुआ, विनोद जुत्शी, आईटीसी के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नकुल आनंद तथा नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे।
जनसंपर्क एवं रणनीतिक संचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके सर्वेश कश्यप ने अनेक राजनीतिक दलों, 125 से अधिक हिंदी एवं क्षेत्रीय फिल्मों, मेघालय टूरिज्म, नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा तथा मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए रणनीतिक एवं मीडिया सेवाएं दी हैं। हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की मीडिया रणनीति की कमान भी उन्होंने संभाली।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सर्वेश कश्यप ने कहा, “ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद गौरव और खुशी का क्षण है। यह सम्मान मेरे अब तक के कार्यों को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है। देशभर में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने के दौरान लगातार कुछ नया सीखने, देश के अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखने-समझने और हर दिन नई चीजों का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। आगे भी बहुत मेहनत करनी है और मेरा प्रयास रहेगा कि अपने काम के माध्यम से अपने देश और अपने राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा कर सकूं।”
सर्वेश ने इस क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है व इन दिनों कई राष्ट्रीय परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। मेघालय टूरिज़म के साथ नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा व मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे देशव्यापी संस्थानों के लिए बतौर मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। अभी हाल ही में देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के लिए भी सर्वेश ने ही राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया स्ट्रेटेजी की कमान संभाली थी, जिसे देशभर में काफी प्रशंसा मिली। इसके साथ मिस यूनिवर्स इंडिया, मिस इंटरनेशनल, मिस टीन यूनिवर्स, मिस टीन इंटरनेशन, मिस्टर इंडिया यूनिवर्स इत्यादि भी सर्वेश से सेवाएं ले रहे हैं।


