नई दिल्ली – भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड (Solex Energy Limited) ने सोलर सेल निर्माण में उन्नत अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के लिए जर्मनी की आईएससी कोंस्टांज (ISC Konstanz) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई तकनीक और इनोवेशन को गति देना है।
नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों कंपनियों ने करार पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी डॉ. चेतन शाह, आईएससी कोंस्टांज के प्रतिनिधि डॉ. कोपेसेक राडोवन और कई उद्योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड ने भारत का पहला रियर कॉन्टैक्ट सोलर मॉड्यूल “तापी रियर कॉन्टैक्ट (TRC)” लॉन्च किया।
यह एडवांस N-Type Rear Contact Technology पर आधारित है, जो Zero Front Shading और बेहतर तापमान प्रदर्शन जैसी विशेषताओं के साथ 24.60% दक्षता और 665W पावर आउटपुट प्रदान करता है।
कंपनी ने बताया कि इसका व्यावसायिक उत्पादन वित्त वर्ष 2027 तक शुरू होने की योजना है। यह भारत में प्रीमियम सौर तकनीक के नए युग की शुरुआत होगी।
डॉ. चेतन शाह ने कहा —> “यह साझेदारी सोलेक्स की तकनीकी उत्कृष्टता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। विज़न 2030 के तहत हमारा लक्ष्य ₹1 लाख करोड़ का वैल्यूएशन, $1.5 बिलियन का निवेश और 25,000 लोगों की वर्कफोर्स तैयार करना है। हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि उच्च दक्षता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के जरिए ग्राहकों को सर्वोत्तम मूल्य देना है।”
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी भारत, यूरोप और अमेरिका में अपनी उपस्थिति मज़बूत कर रही है ताकि हर घर तक स्वच्छ और किफायती ऊर्जा पहुंचाई जा सके।
आईएससी कोंस्टांज, सोलेक्स को TopCon Cell Line अपग्रेड करने और Next-Generation Rear Contact एवं C-Si Tandem/Perovskite तकनीक अपनाने में सहयोग देगा।
आईएससी के रणनीति और शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ. कोपेसेक राडोवन ने कहा —
> “हम 2005 से सौर दक्षता बढ़ाने और लागत कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सोलेक्स एनर्जी के साथ यह साझेदारी वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को गति देने में मदद करेगी और स्वच्छ सौर ऊर्जा को सभी के लिए सुलभ बनाएगी।”
सोलेक्स एनर्जी अपने नए “तापी रियर कॉन्टैक्ट” मॉड्यूल को रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (REI) एक्सपो 2025 में प्रदर्शित करेगी, जो 30 अक्टूबर 2025 से ग्रेटर नोएडा में शुरू हो रहा है।कंपनी का स्टॉल हॉल 11, बूथ नंबर R318 पर रहेगा, जहां आगंतुक इसकी नवीनतम तकनीकों को देख सकेंगे।
हाल ही में सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड का NSE Emerge से NSE Main Board में स्थानांतरण हुआ है, जो कंपनी की ग्रोथ और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
सोलेक्स और आईएससी कोंस्टांज में तकनीकी साझेदारी,भारत का पहला “तापी रियर कॉन्टैक्ट” सोलर मॉड्यूल लॉन्च,₹1 लाख करोड़ वैल्यूएशन, $1.5 बिलियन निवेश और 25,000 नौकरियों का लक्ष्य,विज़न 2030 के तहत 10 GW सेल और 10 GW मॉड्यूल क्षमता का लक्ष्य,REI एक्सपो 2025 में प्रदर्शनी


