Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeNewsअजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज़ के 814वां उर्स पर अखिलेश...

अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज़ के 814वां उर्स पर अखिलेश यादव की ओर से चादर पेश

हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 814वां सालाना उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से दरगाह अजमेर शरीफ में अकीदत की चादर भेजी गई।

यह चादर चिश्तिया कमेटी के चेयरमैन पीर बरकत मियां नियाज़ी हाशमी साहब द्वारा दरगाह में पूरे अदब और एहतराम के साथ पेश की गई। चादरपोशी के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं की गईं।

पीर बरकत मियां नियाज़ी हाशमी साहब ने इस मौके पर कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज़ का पैग़ाम मोहब्बत, इंसानियत और आपसी भाईचारे का है, जो आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उर्स के मौके पर देश के कोने-कोने से जायरीन दरगाह में हाज़िरी देकर दुआ मांग रहे हैं।

अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई चादर को दरगाह में पेश किया जाना उनकी सूफी परंपरा और गंगा-जमुनी तहज़ीब में आस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर दरगाह परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला और जायरीन ने ख्वाजा साहब की बारगाह में सिर झुकाकर मन्नतें मांगीं।

उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि जायरीन को किसी तरह की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments