Nova 2, Nova 2 Ultra और Nova Flip के साथ पेश किया कनेक्टेड इकोसिस्टम; किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स पर जोर
नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Ai+ स्मार्टफोन ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी ‘Nova सीरीज़’ लॉन्च कर दी है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने स्मार्टफोन से आगे बढ़कर टैबलेट, ऑडियो डिवाइसेज़ और वेयरेबल्स में भी एंट्री की है, जिससे एक संपूर्ण “कनेक्टेड इकोसिस्टम” तैयार किया गया है।
कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य यूज़र्स को ऐसा अनुभव देना है जो सरल, सुरक्षित और रोज़मर्रा की जरूरतों के अनुरूप हो।
Nova सीरीज़ के तहत कंपनी ने तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं—Nova 2, Nova 2 Ultra और Nova Flip, जिन्हें अलग-अलग यूज़र जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Nova 2 यह डिवाइस रोज़मर्रा के उपयोग के लिए बनाया गया है। इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और ड्यूल-मोड 5G सपोर्ट दिया गया है। यह 14 अप्रैल से ₹8,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
Nova 2 Ultra सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल Nova 2 Ultra में Sony IMX752 50MP कैमरा (OIS), MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और VC कूलिंग जैसी उन्नत सुविधाएं दी गई हैं। इसकी बिक्री 17 अप्रैल से ₹14,999 से शुरू होगी।
Nova Flip स्टाइल और इनोवेशन को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया Nova Flip 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। यह मई में ₹29,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा।
तीनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं, जिसमें NxtPrivacy Dashboard के जरिए बेहतर प्राइवेसी और ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित की गई है।
Ai+ ने अपने पहले टैबलेट PulseTab को भी पेश किया है। यह 10.95-इंच FHD 90Hz डिस्प्ले, क्वाड स्पीकर्स और ड्यूल SIM + Wi-Fi सपोर्ट के साथ आता है।
इसकी कीमत ₹9,999 रखी गई है और बिक्री मई से शुरू होगी।
कंपनी ने अपने इकोसिस्टम को और मजबूत करते हुए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं:
NovaPod Beats – ANC और 13mm ड्राइवर्स के साथ (₹1,599)
NovaPods Air – 22 घंटे प्लेबैक वाला TWS (₹899)
RotateCam 4G – कैमरा, कॉलिंग और GPS फीचर वाली स्मार्टवॉच (₹4,999)
ये सभी प्रोडक्ट्स मई से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
Ai+ के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य प्रीमियम टेक्नोलॉजी को हर यूज़र तक पहुंचाना है, जिसमें सरलता और भरोसा दोनों शामिल हों।


