Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeDelhiसेंट्रल डिस्ट्रिक थाना आनंद पर्वत की सतर्क व सक्रिय पुलिसिंग से कुख्यात...

सेंट्रल डिस्ट्रिक थाना आनंद पर्वत की सतर्क व सक्रिय पुलिसिंग से कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार

नई दिल्ली: डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक अनंत मित्तल ने बताया कि थाना आनंद पर्वत पुलिस की सतर्कता और प्रोएक्टिव पुलिसिंग के चलते एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन और व्यापक सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के माध्यम से पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात में शामिल एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है।

घटना 21 जनवरी 2026 की है, जब गली नंबर-05, नई बस्ती, आनंद पर्वत, दिल्ली के पास चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीने जाने की सूचना थाना आनंद पर्वत को प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उससे ₹500 की मांग की और इनकार करने पर चाकू दिखाकर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

इस संबंध में FIR No. 60/26 अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए ASI एएसआई यादव राम,हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल राजेश की एक विशेष टीम गठित की गई, जो एसएचओ थाना आनंद पर्वत के निर्देशन एवं एसीपी पटेल नगर सब-डिवीजन की समग्र निगरानी में कार्यरत रही।
टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। साथ ही, गुप्त सूचनातंत्र को सक्रिय किया गया।

28 जनवरी 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी न्यू रोहतक रोड, सराय रोहिल्ला बस स्टैंड, आनंद पर्वत के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी नाम: अंकित उर्फ माफिया
उम्र:22 वर्ष,निवासी:नांगलोई, दिल्ली रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शिकायतकर्ता से जबरन ₹500 की मांग की थी और इनकार करने पर चाकू दिखाकर मोबाइल फोन छीन लिया।आरोपी की तलाशी के दौरान एक चोरी किया गया मोबाइल फोन और एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी चोरी व स्नैचिंग के कई मामलों में शामिल रहा है। उसने त्वरित और आसान पैसे कमाने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी की अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता को लेकर आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments