Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeDelhiओखला में फेडरल बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, एमएसएमई कारोबार को...

ओखला में फेडरल बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, एमएसएमई कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली Federal Bank ने दक्षिण दिल्ली के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-I में अपनी नई शाखा का उद्घाटन कर दिया है। इस नई शाखा के शुरू होने से इलाके के उद्यमियों, व्यापारियों और एमएसएमई सेक्टर को बैंकिंग सेवाओं में बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में सुनील मल्होत्रा (प्रेसिडेंट, ओखला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया। इस दौरान विनय बावेजा ने स्ट्रॉन्ग रूम का उद्घाटन किया, जबकि वाई.सी. जैन ने एटीएम-कम-सीडीएम सेवा को शुरू किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के वाइस प्रेसिडेंट और नई दिल्ली जोनल हेड विनोद कुमार आर. ने की। इस मौके पर हर्षपाल एस. साहनी, जुगेश अरोड़ा, ऑगस्टीन अंबट जोसेफ और सनी दहूजा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विनोद कुमार ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और ओखला जैसे औद्योगिक हब में बैंक की मौजूदगी से स्थानीय कारोबार को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बैंक का लक्ष्य छोटे और मध्यम उद्यमों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नई शाखा अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं से लैस है, जिससे ग्राहकों को बेहतर और सहज बैंकिंग अनुभव मिलेगा। Federal Bank अपनी ‘फिजिटल’ रणनीति के तहत फिजिकल शाखाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के संयोजन से देशभर में अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments