Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeHealthपी सेफ ने पिकलबॉल प्ले-ऑफ़ के ज़रिए जगाई ‘टॉयलेट हाइजीन’ की जागरूकता,...

पी सेफ ने पिकलबॉल प्ले-ऑफ़ के ज़रिए जगाई ‘टॉयलेट हाइजीन’ की जागरूकता, वर्ल्ड टॉयलेट डे से पहले अनोखी पहल सफल

गुरुग्राम के द ब्लू कोर्ट में पर्सनल हाइजीन और वेलनेस ब्रांड Pee Safe ने ‘Pee Safe Pickleball Play Off’ का सफल आयोजन किया। वर्ल्ड टॉयलेट डे से ठीक पहले आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था—खेल के माध्यम से टॉयलेट स्वच्छता को लेकर देशभर में जागरूकता बढ़ाना।

‘द पब’ के सहयोग से आयोजित इस प्ले-ऑफ़ में D2C कंपनियों के फाउंडर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, फिटनेस लवर्स, खिलाड़ी, पत्रकार और बड़ी संख्या में युवा जुड़े। कार्यक्रम को इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन की आधिकारिक मान्यता भी मिली, जिससे इवेंट को और विश्वसनीयता मिली।

इवेंट को लेकर Pee Safe के फाउंडर विकास बागरिया ने कहा कि “पिकलबॉल जैसे लोकप्रिय खेल को एक सामाजिक उद्देश्य से जोड़ना हमारा लक्ष्य था। लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि टॉयलेट हाइजीन जैसे विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म बेहद ज़रूरी हैं।” उन्होंने आगे कहा कि Pee Safe अपने प्रमुख प्रोडक्ट टॉयलेट सीट सेनीटाइजर के ज़रिए लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि स्वच्छता एक ऐसी आदत है, जिस पर समझौता नहीं होना चाहिए।

इस दौरान प्रतिभागियों ने फ्रेंडली मैच खेले, Pee Safe के हाइजीन प्रोडक्ट्स को एक्सपीरियंस किया और ‘टॉयलेट हाइजीन को रोज़मर्रा की आदत कैसे बनाएं’ इस विषय पर चर्चा में हिस्सा लिया। ट्रैवल-फ्रेंडली टॉयलेट सीट सैनिटाइज़र इस अभियान का केंद्र रहा, जिसे संक्रमण से सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह आयोजन Pee Safe की चल रही पहल “हाइजीन की आदत”को और मज़बूती देता है। ब्रांड खेल, युवा गतिविधियों और सामुदायिक अभियानों के जरिए प्रिवेंटिव हाइजीन को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

जैसे-जैसे वर्ल्ड टॉयलेट डे पास आ रहा है, Pee Safe देशभर में जागरूकता गतिविधियों, कंटेंट ड्राइव, प्रोडक्ट-बेस्ड एजुकेशन और नई स्वच्छता पहल को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments