Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeDelhiएक साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुँचीं मुख्यमंत्री रेखा...

एक साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुँचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विकास कार्यों और योजनाओं का किया विस्तृत ब्यौरा

नई दिल्ली, 1 मार्च। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में आयोजित “एक वर्ष बदलाव का, एक साल विकास का” जन चर्चा सम्मेलन में अपनी सरकार के पहले वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में सांसद प्रवीन खंडेलवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने बीते एक वर्ष में बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण और व्यापारिक हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1.5 लाख सील प्रॉपर्टियों पर बिजली मीटर लगाने की अनुमति देकर लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इन्द्रलोक मेट्रो स्टेशन से यूईआर-2 तक 5000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है।

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों को 750 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। चांदनी चौक क्षेत्र में लटके बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 159 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने होली पर 17.5 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने और महिलाओं के लिए पिंक कार्ड योजना लागू करने की घोषणा दोहराई। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न नागरिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments