Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiनेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक में ‘ऑफलाइन एक्ट’ थिएटर फेस्टिवल संपन्न, दो दिनों तक...

नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक में ‘ऑफलाइन एक्ट’ थिएटर फेस्टिवल संपन्न, दो दिनों तक गूंजा लाइव रंगमंच का जादू*

 

  1. नई दिल्ली- साउथ दिल्ली स्थित नेक्सस

    सेलेक्ट सिटीवाक में आयोजित दो दिवसीय ओपन थिएटर फेस्टिवल “ऑफलाइन एक्ट” का आज सफल समापन हो गया। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह विशेष रंगमंच महोत्सव रविवार को उत्साह और सराहना के बीच संपन्न हुआ। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य लाइव स्टेज परफॉर्मेंस की संस्कृति को आम लोगों तक और अधिक करीब लाना रहा। शाइनिंग सन स्टूडियो ने देश के चर्चित कलाकारों को एक मंच पर लाकर साउथ दिल्ली के प्रमुख पब्लिक वेन्यू को रंगमंच के रंग में रंग दिया।

 

फेस्टिवल के दौरान चार चर्चित नाटकों का मंचन किया गया। पहले दिन 28 फरवरी को ‘आखरी लोकल’ में दर्शील सफारी ने भावनात्मक प्रस्तुति दी, जबकि ‘पियक्कड़’ में मकरंद देशपांडे ने व्यंग्य और सामाजिक संदेश से दर्शकों को प्रभावित किया। दूसरे दिन 1 मार्च को ‘जीना इसी का नाम है’ में हिमानी शिवपुरी और राजेंद्र गुप्ता ने जीवन और रिश्तों की संवेदनशील कहानी पेश की। वहीं ‘डियर वाइफ’ में मक़रंद देशपांडे ने वैवाहिक रिश्तों की बारीकियों को मंच पर जीवंत किया।

 

पहले दिन दर्शकों की भारी भीड़ ने आयोजन को शानदार शुरुआत दी। ‘आखरी लोकल’ और ‘पियक्कड़’ को भरपूर सराहना मिली। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में परिवार, युवा और थिएटर प्रेमी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और लाइव प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

 

इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि आधुनिक रिटेल और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के खुले माहौल में थिएटर का आयोजन किया गया, जिससे रंगमंच को नई पहचान और व्यापक दर्शक वर्ग मिला। कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने की इस पहल ने नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक को केवल शॉपिंग ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments