Monday, September 21, 2026
Google search engine
HomeDelhiरिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की घोषणा, दिल्ली-एनसीआर की श्रेष्ठ रामलीलाओं को मिलेगा...

रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की घोषणा, दिल्ली-एनसीआर की श्रेष्ठ रामलीलाओं को मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर की रामलीलाओं को उनके उत्कृष्ट मंचन और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित करने वाले रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है। मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस पुरस्कार के लिए रामलीला आयोजक 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक लालवानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर की रामलीलाओं के बीच बेहतर मंचन और आयोजन के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा को इस वर्ष रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वह चयनित रामलीलाओं का अवलोकन करने के साथ विजेता रामलीलाओं को सम्मानित भी करेंगी।

मीडिया प्रेस क्लब के महासचिव मोहम्मद जोशी ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाली रामलीलाओं का मूल्यांकन संतों तथा धर्म और संस्कृति को कवर करने वाले पत्रकारों की टीम करेगी। संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज जी को पुरस्कार का मुख्य जज बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में प्रत्येक रामलीला का एक जज अपने परिवार या मित्रों के साथ पहुंचकर मंचन, व्यवस्था, दर्शकों की भागीदारी और रामलीला के प्रति लोगों के भाव का अवलोकन करेगा। इसके बाद प्रत्येक जिले की छह श्रेष्ठ रामलीलाओं का चयन कर 12 से 16 अक्टूबर तक दो जजों द्वारा उनका विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

16 अक्टूबर को भुवन्यु शर्मा किसी एक रामलीला के विशेष जज के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पत्रकार, प्रायोजक और गणमान्य अतिथियों के परिवार भी रामलीला का अवलोकन करेंगे और अपनी राय साझा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक जिले तथा दिल्ली-एनसीआर की प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त रामलीलाओं के नाम 17 अक्टूबर की दोपहर तक घोषित किए जाएंगे। इसके बाद विजेता रामलीलाओं को उनके अपने मंच पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सलाहकार सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष जगदीश नागरानी और महासचिव नरेश बेलनी ने भी आयोजन को लेकर अपने विचार रखे। वहीं प्रायोजक डेकोरा की अध्यक्षा शिखा मिश्रा और SkinDx Biocuticals के सीईओ डॉ. आशीष जोशी ने भी अपने विचार साझा किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments