लालकिला मैदान में विधि-विधान से संपन्न हुआ भूमि पूजन समारोह, केंद्रीय व दिल्ली सरकार के मंत्रियों समेत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों ने की शिरकत
नई दिल्ली, 21 सितंबर। दिल्ली में रामलीला मंचन की तैयारियों के बीच राजधानी की प्रमुख और पुरानी रामलीला कमेटियों में शामिल श्री धार्मिक लीला कमेटी (रजि.), परेड ग्राउंड की ओर से रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 20 सितंबर को लालकिला मैदान स्थित माधवदास पार्क के बाड़ा स्थल पर आयोजित समारोह में धार्मिक परंपराओं के अनुसार भूमि पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही दिल्ली में रामलीला आयोजनों के आगाज का माहौल बनने लगा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे पुरानी लाजपत राय मार्केट के सामने, माधवदास पार्क, लालकिला मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र एवं दिल्ली सरकार से जुड़े मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए भूमि पूजन समारोह में उपस्थित अतिथियों और कमेटी के पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। रामलीला मंचन को लेकर तैयारियों के शुरू होने के साथ ही राजधानी में दशहरा और रामलीला उत्सव का वातावरण बनने लगा है।

समारोह में श्री धार्मिक लीला कमेटी के चेयरमैन सुरेश गोयल, महामंत्री डॉ. धीरज धर गुप्ता और मंत्री प्रदीप शरण सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्तार अब्बास नकवी, रामवीर बिधूड़ी, मनोज तिवारी, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, आदेश गुप्ता, विजय गोयल, एमएस बिट्टा, अनिल शर्मा विधायक, प्रवीण शंकर कपूर, तिलक राम गुप्ता विधायक, मोनिका पंत (उप महापौर), सत्या शर्मा (स्थायी समिति अध्यक्ष), राजेश अग्रवाल (पूर्व कोषाध्यक्ष, भाजपा), राजेश मंगल (राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष, भाजपा), प्रदीप भंडारी (राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी, भाजपा), सिद्धार्थ यादव (भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक), अरविंद गर्ग, अतुल गर्ग, पवन जिंदल, मीरा कुमारी, मुरली मनोहर जोशी, आरती मेहता, प्रवीण खंडेलवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कमेटी की ओर से आयोजित यह भूमि पूजन समारोह राजधानी में आगामी रामलीला आयोजनों की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा गया।


