Monday, September 21, 2026
Google search engine
HomeDelhiसिद्धार्थ–तमन्ना की जोड़ी ने दिल्ली में मचाई धूम, ‘वन’ के ‘ठुमक ठुमक’...

सिद्धार्थ–तमन्ना की जोड़ी ने दिल्ली में मचाई धूम, ‘वन’ के ‘ठुमक ठुमक’ गाने ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सोमवार को दिल्ली में एक साथ नजर आए। मौका था सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ के नए गाने ‘ठुमक ठुमक’ के लॉन्च का। होटल ली मेरिडियन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत की। गाने के लॉन्च के साथ फिल्म की रहस्यमयी दुनिया और कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ी।

‘ठुमक ठुमक’ गाने के लॉन्च के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। इस मौके पर निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक अरुणाभ कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिल्म के फोकलोर, फैंटेसी और अलौकिक शक्तियों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई।

लोककथाओं और रहस्य का अनोखा मेल

फिल्म ‘वन’ भारतीय लोककथाओं और सुपरनैचुरल शक्तियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया की ओर ले जाती है, जहां सदियों पुरानी मान्यताओं और अलौकिक ताकतों के बीच टकराव देखने को मिलता है। फिल्म में हॉरर और पौराणिक कहानियों से अलग फोकलोर फैंटेसी को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। ट्रेलर में रहस्यमयी जंगल, छिपे हुए राज, एक्शन और रोमांच के दृश्य नजर आते हैं। मेकर्स ने कहानी में रहस्य, रोमांच, हास्य और रोमांस को शामिल किया है, जिससे फिल्म का दायरा सिर्फ एक फैंटेसी कहानी तक सीमित नहीं रहता।

 

25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘वन’

 

‘वन’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, टीवीएफ और 11:11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी फिल्म के निर्माता हैं।

 

    1. फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया है। अब दर्शकों की नजर फिल्म की कहानी, विजुअल्स और फैंटेसी की दुनिया पर है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments