Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiपूर्वी दिल्ली में ‘होली भजन क्लबिंग’ की अनूठी सांस्कृतिक संध्या, पुष्पवर्षा के...

पूर्वी दिल्ली में ‘होली भजन क्लबिंग’ की अनूठी सांस्कृतिक संध्या, पुष्पवर्षा के बीच तीन हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

पूर्वी दिल्ली में किडीवीडी और ब्रैंडस्पोटिफ़ाई द्वारा ‘होली भजन क्लबिंग’ नामक सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यमुना स्पोर्ट्स क्लब के इनडोर एम्फीथिएटर में किया गया, जिसका संचालन राजित चड्ढा और दिनेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

फूलों की होली की थीम पर आधारित इस आयोजन में तीन हजार से अधिक बच्चों, अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग और पानी के बजाय पुष्पवर्षा के माध्यम से सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण में होली मनाई गई, जिसने उपस्थित लोगों को पारंपरिक उत्सव का नया अनुभव प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक ओ पी शर्मा तथा एमसीडी पार्षद मोनिका पंत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आईएमई कॉलेज के चेयरमैन एच पी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा, जबकि क्रिएटिव किड्स और बॉडीकेयर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समन्वयक टीम में प्रिया जैन, अक्षिता जैन, मिशिता बत्रा और रोहन शर्मा का सक्रिय योगदान रहा। प्रसिद्ध कलाकार साज़ एवं प्रखर ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।

बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाएँ, मनोरंजक गतिविधियाँ, फोटो ज़ोन और विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन को नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की सार्थक पहल के रूप में सराहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments