Friday, October 16, 2026
Google search engine
HomeDelhiसीलमपुर में वसीम हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी को...

सीलमपुर में वसीम हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी को दबोचा; साथियों की तलाश तेज

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में वसीम की हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। सीलमपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अल्तमश खान के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर के के-ब्लॉक का निवासी है। पुलिस अब मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को इस मामले में एफआईआर नंबर 358/26 दर्ज की गई थी। हत्या और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी। सीलमपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभिजीत के नेतृत्व में गठित टीम ने एसीपी सीलमपुर की निगरानी में इलाके के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही कई स्रोतों से जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों की पहचान से जुड़ी जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी अहम सुराग हाथ लगे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments