Tuesday, August 4, 2026
spot_img
HomeBlogबोन एंड जॉइंट वीक: हकीम अब्दुल हमीद सेंटेनरी हॉस्पिटल में 'Cyclothon 2026'...

बोन एंड जॉइंट वीक: हकीम अब्दुल हमीद सेंटेनरी हॉस्पिटल में ‘Cyclothon 2026’ के जरिए फिटनेस का संदेश

नई दिल्ली। हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तुगलकाबाद स्थित हकीम अब्दुल हमीद सेंटेनरी हॉस्पिटल में दिल्ली ऑर्थोपैडिक एसोसिएशन (DOA) के तत्वावधान में ‘Cyclothon 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बोन एंड जॉइंट वीक के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

IPCA Laboratories Ltd. के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में DOA के सचिव डॉ. संदीप कुमार  और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. जावेद जमील सहित कई चिकित्सकों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हड्डियों व जोड़ों की देखभाल के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित साइक्लिंग, पैदल चलना और शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय जीवनशैली अपनाकर रीढ़ की हड्डी और जोड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम करने और हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments