रामनगर-शाहदरा के शोरूम में सुबह से ग्राहकों का लगा तांता, शानदार डिजाइन और कम मेकिंग चार्ज ने खींचा लोगों का ध्यान
नई दिल्ली। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर रामनगर, शाहदरा स्थित गंगा ज्वेलर्स के शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मिल रहे जबरदस्त ऑफर ने लोगों का ध्यान खींचा। महज 2.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आकर्षक डिजाइन की ब्रांडेड ज्वेलरी उपलब्ध होने के चलते सुबह से ही शोरूम में खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

फेस्टिव सीजन को देखते हुए गंगा ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए 2.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर ज्वेलरी खरीदने का खास ऑफर पेश किया गया। कम मेकिंग चार्ज के साथ नए और आकर्षक डिजाइन के विकल्प मिलने से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शोरूम पहुंचे। धनतेरस के मौके पर इस ऑफर को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

गंगा ज्वेलर्स के संचालक नीरज सोनी ने बताया कि उनके कारोबार की सबसे बड़ी ताकत ग्राहकों का विश्वास और प्यार है। उन्होंने कहा कि ग्राहक त्योहारों के अलावा शादी-विवाह और परिवार के अन्य खास मौकों पर भी खरीदारी के लिए उनके शोरूम को प्राथमिकता देते हैं। यह भरोसा बेहतर गुणवत्ता, ग्राहकों की पसंद और उचित कीमत पर ज्वेलरी उपलब्ध कराने के प्रयासों से बना है।
नीरज सोनी के मुताबिक, उनका प्रयास रहता है कि ग्राहकों को कम मेकिंग चार्ज पर अच्छी गुणवत्ता और लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाए। कारोबार में ग्राहकों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और इसी सोच के साथ गंगा ज्वेलर्स लंबे समय से अपने ग्राहकों से जुड़ा हुआ है।
धनतेरस पर शोरूम में उमड़ी भीड़ और ग्राहकों की खरीदारी ने गंगा ज्वेलर्स के खास ऑफर के प्रति लोगों के आकर्षण को दिखाया। शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों के विश्वास, प्यार और सहयोग के लिए आभार जताया।


