Tuesday, August 11, 2026
Google search engine
HomeDelhiवेस्ट दिल्ली लायंस की बारिश से बाधित मुकाबले में शानदार जीत

वेस्ट दिल्ली लायंस की बारिश से बाधित मुकाबले में शानदार जीत

नई दिल्ली,दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 15 ओवर में 95/5 रन बनाए, जिसके बाद संशोधित लक्ष्य के तहत वेस्ट दिल्ली लायंस को सात ओवर में 58 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने महज 4.1 ओवर में हासिल कर लिया।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और ध्रुव कौशिक पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अर्पित राणा और सुजल सिंह ने पारी को संभालते हुए 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राणा ने आक्रामक अंदाज में 20 गेंदों पर 32 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद राइडर्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे।

#M20
West Delhi Lions vs East Delhi Riders of Delhi Premier League T20 Season 3 at Arun Jaitley Stadium, New Delhi on 10th August 2026
©️Adimazes/ DPLT20
No Archive Allowed

सुजल सिंह ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 22 गेंदों पर 34 रन बनाए, लेकिन वह टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। बारिश आने तक ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 15 ओवर में 95/5 रन बनाए।

वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से मयंक गुसाईं ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि शुभम दुबे ने भी तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

58 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस को शुरुआती झटका लगा और अंकित कुमार तीन गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कृष यादव और जितेश सिंह ने मोर्चा संभाल लिया।

कृष यादव ने राइडर्स के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोलते हुए महज 14 गेंदों पर नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने केवल 4.1 ओवर में 58 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लायंस ने इस तरह बारिश से प्रभावित मुकाबले में न सिर्फ लक्ष्य को आसानी से हासिल किया, बल्कि गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments