Tuesday, August 11, 2026
Google search engine
HomeDelhiसिंधी समाज में गूंज रहा भगवान झूलेलाल का जयघोष, चालीहा महोत्सव की...

सिंधी समाज में गूंज रहा भगवान झूलेलाल का जयघोष, चालीहा महोत्सव की धूम

सिंधु समाज दिल्ली की ओर से 16 जुलाई से 25 अगस्त तक श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन

नई दिल्ली।भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों और भक्ति गीतों से इन दिनों सिंधी समाज का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे सिंधी समाज के लोग अपने आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल जी का चालीहा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मना रहे हैं। दिल्ली में सिंधी समाज की प्रमुख संस्था सिंधु समाज दिल्ली की ओर से भी भगवान श्री झूलेलाल जी के चालीहा महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान झूलेलाल जी की आराधना कर रहे हैं।

सिंधु समाज दिल्ली के महासचिव नरेश बेलानी ने बताया कि चालीहा महोत्सव सिंधी समाज की धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्री झूलेलाल जी को सिंधी समाज अपना इष्ट देवता मानता है और चालीहा के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि चालीहा महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सिंधी समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाला महत्वपूर्ण पर्व भी है। देश-विदेश में रहने वाले सिंधी परिवार इस अवसर पर एकजुट होकर भगवान श्री झूलेलाल जी का स्मरण करते हैं तथा परिवार, समाज की सुख-समृद्धि और समूची मानवता के कल्याण की कामना करते हैं।

नरेश बेलानी के अनुसार, चालीहा महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को भी सिंधी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों में युवाओं और बच्चों की बढ़ती भागीदारी समाज की परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल जी का संदेश प्रेम, भाईचारे, सद्भाव, सेवा और मानवता का संदेश है। चालीहा महोत्सव इसी भावना को समाज में मजबूत करने और आपसी एकता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

 

सिंधु समाज दिल्ली द्वारा आयोजित चालीहा महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री झूलेलाल जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा के साथ इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments