Saturday, September 19, 2026
Google search engine
HomeDelhiविधायक अजय महावर ने यमुना विहार में ‘निम्मी चाइल्ड केयर’ क्लीनिक का...

विधायक अजय महावर ने यमुना विहार में ‘निम्मी चाइल्ड केयर’ क्लीनिक का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। यमुना विहार स्थित सी-2 वर्धमान कॉम्प्लेक्स, पासपोर्ट ऑफिस के नजदीक शनिवार को ‘निम्मी चाइल्ड केयर’ क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन घोंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय महावर ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य अतिथियों ने उपस्थित होकर डॉ. नैना नंदा को शुभकामनाएं दीं।

क्लीनिक की शुरुआत डॉ. नैना नंदा ने अपने चिकित्सकीय जीवन के नए अध्याय के रूप में की है। उद्घाटन समारोह में यमुना विहार के निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, भजनपुरा की निगम पार्षद रेखा रानी, यमुना विहार की पूर्व निगम पार्षद आशा तायल, दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील चौधरी और ठाकुर विनोद ज्यास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments