सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर समेत कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव के लिए रविवार, 20 सितंबर को 26वें भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे हुए भूमि पूजन में कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर प्रेमपाल सिंह और प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व प्रधान काशी अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
समारोह में क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा, जयभगवान गोयल, आम आदमी पार्टी के नेता गौरव शर्मा, अमित कुमार शर्मा (NFL), रेखा रानी, बिजेंद्र प्रधान, भाजपा नेता ठाकुर विनोद जायस समेत कई निगम पार्षद और अन्य नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के चेयरमैन हरीश चौधरी, प्रमुख संरक्षक नरेश अग्रवाल, महामंत्री दिवाकर पांडेय, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, उपप्रधान अनीश बंसल, तरुण गर्ग, मंच संचालक राजिंदर तिवारी और संतोष टंडन सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भी भाग लिया।
भूमि पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। समारोह में क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी और सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया।


