Monday, September 28, 2026
Google search engine
HomeEducationहिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

नई दिल्ली । हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण (भा.खे.प्रा.) मुख्य कार्यालय में आज कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी कविता के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, भावाभिव्यक्ति और काव्य प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देशभक्ति, प्रकृति, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों तथा हिंदी भाषा के महत्व से संबंधित विभिन्न कविताओं का प्रभावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति में स्वर, उच्चारण, भाव, लय तथा अभिव्यक्ति का विशेष समावेश रहा।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के हिन्दी सहायक प्राध्यापक डॉ. सत्येंद्र शुक्ल को प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा कविता पाठ की बारीकियों और प्रभावी अभिव्यक्ति के संबंध में उपयोगी सुझाव भी दिए। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी मंत्रमुग्ध किया l

हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि एवं सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments