नई दिल्ली,देश के सबसे बड़े पॉप-कल्चर उत्सवों में शामिल दिल्ली कॉमिक कॉन 2025 ने ओखला स्थित एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन ग्राउंड्स में धूमधाम से आगाज किया। मारुति सुज़ुकी एरीना द्वारा प्रस्तुत और क्रंचीरोल द्वारा पावर्ड इस तीन दिवसीय फेस्टिवल ने दिल्ली को एक विशाल पॉप-कल्चर ज़ोन में बदल दिया, जहां कॉमिक्स, एनीमे, मंगा, गेमिंग और कॉसप्ले का अनोखा संगम देखने को मिला।
सुबह से ही फैन्स की भारी भीड़ ग्राउंड में उमड़ पड़ी। बच्चे, युवा और परिवार अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स के अंदाज़ में कॉसप्ले करते नजर आए और मशहूर कॉमिक राइटर्स व इलस्ट्रेटर्स से मुलाकात का आनंद लेते रहे। स्टॉल्स पर नई मंगा सीरीज, वेबटून्स और ग्राफिक नॉवेल्स की खरीदारी के बीच फैंस कहानियों और फैनडम की दुनिया में खोते दिखे।
ओवरवॉच की विडोमेकर को अपनी आवाज देने वाली क्लो होलिंग्स ने पहले दिन फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी क्रिएटिव जर्नी, गेमिंग प्रोजेक्ट्स और वॉयस एक्टिंग अनुभव साझा किए, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।
भारतीय कॉमिक जगत के कई बड़े नाम भी इस आयोजन में शामिल रहे—अमर चित्र कथा के सैवियो मास्कारन्हास
इंडसवर्स के आलोक शर्मा,याली ड्रीम्स क्रिएशन्स के अश्विन श्रीवत्संगम,ग्राफ़ीकरी के प्रसाद भट,होली काउ एंटरटेनमेंट के विवेक गोयल इन कलाकारों ने अपनी क्रिएटिव प्रक्रियाओं, नए प्रोजेक्ट्स और भारतीय पॉप-कल्चर के विकास को लेकर दिलचस्प चर्चा की।
19 वर्षीय वैष्णवी फोगाट, जो वेबटून प्लेटफॉर्म पर दो सीरीज़ पर काम कर रही हैं, ने युवा क्रिएटर्स की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व किया। मार्वल क्रिएटर तादाम ग्याडू की भारत-प्रेरित कहानियां और अलैना विनायक (एक्सिस विलियम्स) की बोल्ड स्टाइलाइज्ड आर्ट खूब चर्चा में रही।
कॉमिक कॉन इंडिया की सीईओ शेफाली जॉनसन ने कहा,“दिल्ली कॉमिक कॉन की शुरुआत इसी शहर से हुई थी और आज भी उसी जुनून और उत्साह को देखना अद्भुत है। यह सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाला पुल है, जहां कहानियां और किरदार लोगों को जोड़ते हैं।”
कार्यक्रम के पहले दिन कई खास प्रस्तुतियाँ रहीं
अमर चित्र कथा और रेडियो मिर्ची की लाइव स्टोरीटेलिंग,क्रिएटर्स कॉर्नर,”ज़ोरावर एंड द लॉस्ट गॉड्स”,”द टियर वॉर्स”,फैनडम कम्युनिटी इंटरैक्शंस


