Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeDelhiदक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 घोषित अपराधी व फरार आरोपी...

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 घोषित अपराधी व फरार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 फरवरी 2026: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों की टीमों के माध्यम से 13 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एनआई एक्ट, चोरी, सड़क दुर्घटना और दिल्ली आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।

डीसीपी दक्षिण-पश्चिम जिला अमित गोयल, आईपीएस के निर्देशन में पीएस वसंत विहार, किशनगढ़, आर.के. पुरम, वसंत कुंज नॉर्थ, सागरपुर, एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस, स्थानीय पुलिस सहायता और गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को विभिन्न माननीय न्यायालयों द्वारा वर्ष 2022 से 2025 के बीच घोषित अपराधी/फरार घोषित किया गया था। पुलिस ने ई-कोर्ट्स और ई-प्रिजन पोर्टल के माध्यम से रिकॉर्ड की जांच कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। सभी संबंधित थानों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से भागने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments