Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiFortis Hospital Noida के डॉक्टरों ने 18 माह के मासूम को दिया...

Fortis Hospital Noida के डॉक्टरों ने 18 माह के मासूम को दिया नया जीवनदान

  • नोएडा, 23 फरवरी 2026। Fortis Healthcare Limited के तहत संचालित फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के डॉक्टरों ने असाधारण सूझबूझ और त्वरित चिकित्सा हस्तक्षेप से 18 माह के एक मासूम की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। मेरठ निवासी इस बच्चे ने गलती से मूंगफली निगल ली थी, जो उसके वायुमार्ग में फंस गई और देखते ही देखते मामला कार्डियक अरेस्ट व रेस्पिरेटरी फेलियर तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभ में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां लक्षण हल्के पड़ने पर यह माना गया कि मूंगफली बाहर निकल गई होगी। लेकिन कुछ ही घंटों में मूंगफली ने नमी सोखकर आकार बढ़ा लिया और श्वास नली में गंभीर अवरोध पैदा कर दिया। आधी रात को बच्चे को गंभीर हालत में फोर्टिस नोएडा लाया गया, जहां उसका ऑक्सीजन स्तर बेहद कम था।

अस्पताल की पीडियाट्रिक आईसीयू टीम ने तुरंत एडवांस लाइफ सपोर्ट शुरू किया। इमरजेंसी इंट्यूबेशन और मैकेनिकल वेंटिलेशन के बाद ब्रोंकोस्कोपी की गई। डॉ. मयंक सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने क्रायो-बायोप्सी फोर्सेप और डॉरमिया बास्केट की मदद से 5-6 घंटे चली हाई-रिस्क प्रक्रिया में मूंगफली के सभी टुकड़े सफलतापूर्वक निकाले।

करीब 24 घंटे तक नाजुक निगरानी के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ और दो दिन बाद उसे स्थिर हालत में छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन ने इसे टीमवर्क, उन्नत तकनीक और त्वरित निर्णय क्षमता का परिणाम बताया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments