Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeNewsपावरिका लिमिटेड का IPO 24 मार्च से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹375–₹395 तय

पावरिका लिमिटेड का IPO 24 मार्च से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹375–₹395 तय

पावर सॉल्यूशंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी पावरिका लिमिटेड ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹375 से ₹395 तय किया है। यह IPO निवेश के लिए मंगलवार, 24 मार्च 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बंद होगा।

निवेशक इस इश्यू में न्यूनतम 37 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके बाद 37 के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकेगा।

कंपनी का कुल IPO साइज ₹1,100 करोड़ का है, जिसमें ₹700 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹400 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। OFS के तहत प्रमोटर्स—नरेश ओबेरॉय फैमिली ट्रस्ट और कबीर एंड किमाया फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट—अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

पावर सेक्टर में मजबूत पकड़,पावरिका लिमिटेड डीजल जनरेटर (DG) सेट बनाने में विशेषज्ञ कंपनी है, जो बैकअप और निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए उपयोग किए जाते हैं। कंपनी पिछले 40 वर्षों से कमिंस इंडिया के साथ जुड़ी हुई है और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है।

कंपनी ने 1984 में DG सेट बिजनेस शुरू किया और 1996 में मीडियम स्पीड लार्ज जनरेटर (MSLG) सेगमेंट में प्रवेश किया। यह सेगमेंट कंपनी हुंडई हेवी इंडस्ट्रीज के साथ नॉन-एक्सक्लूसिव आधार पर विकसित किया जा रहा है। कंपनी की उत्पाद रेंज 7.5 kVA से 10,000 kVA तक फैली हुई है।

विंड पावर सेक्टर में विस्तार,कंपनी ने 2008 में इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) के रूप में विंड पावर सेक्टर में एंट्री की। वर्तमान में कंपनी EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) और O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) सेवाएं भी प्रदान कर रही है।

कंपनी के पास गुजरात में 12 विंड पावर प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी कुल क्षमता 330.85 मेगावाट है। इसके अलावा 52.70 मेगावाट का एक प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है, जिसके पूरा होने पर कुल क्षमता 383.55 मेगावाट हो जाएगी।

मैन्युफैक्चरिंग और मजबूत नेटवर्क
कंपनी की तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बेंगलुरु, सिलवासा और खोपोली में स्थित हैं। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 19 सेल्स और मार्केटिंग ऑफिस, 123 कर्मचारियों की टीम और 43 ऑथोराइज्ड डीलर्स का नेटवर्क था।

FY25 में रेवेन्यू: ₹2,653.27 करोड़ (FY23: ₹2,378.26 करोड़)
FY25 में नेट प्रॉफिट: ₹175.83 करोड़ (FY23: ₹106.45 करोड़)
30 सितंबर 2025 तक छमाही रेवेन्यू: ₹1,447.44 करोड़
छमाही नेट प्रॉफिट: ₹134.55 करोड़

इस इश्यू के लिए ICICI सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल सर्विसेज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच यह IPO बाजार में निवेशकों के लिए एक अहम अवसर माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments