नई दिल्ली/गाज़ियाबाद। वर्ष 1992 से निर्माण क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी ओसियन थर्मोप्लास्टिक इलास्टमर्स प्राइवेट लिमिटेड आज देशभर में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक डब्ल्यूपीसी (वुड प्लास्टिक कम्पोजिट) उत्पादों के लिए जानी जा रही है। कंपनी अपने इको-फ्रेंडली उत्पादों और मजबूत निर्माण गुणवत्ता के कारण लगातार ग्राहकों का भरोसा जीत रही है।
कंपनी के मालिक आशीष पांडेय ने बताया कि ओसियन ग्रुप का उद्देश्य हमेशा विकास, गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देना रहा है। कंपनी द्वारा तैयार किए जाने वाले डोर एंड फ्रेम उत्पाद आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से बनाए जाते हैं, जो कई विशेषताओं से लैस हैं।
कंपनी के अनुसार उनके डब्ल्यूपीसी उत्पाद पूरी तरह वाटरप्रूफ,
टरमाइट प्रूफ और फायर रिटारडेंट हैं, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बने रहते हैं। यही कारण है कि निर्माण और इंटीरियर सेक्टर में कंपनी की मांग लगातार बढ़ रही है।
ओसियन थर्मोप्लास्टिक इलास्टमर्स प्राइवेट लिमिटेड का नेटवर्क देश के कई बड़े शहरों तक फैला हुआ है, जिनमें जीरकपुर, हैदराबाद, गुडगाँव, मऊ, वाराणसी, चेन्नई, रांची और गाज़ियाबाद शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उनके वेयरहाउस में हमेशा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहता है, ताकि ग्राहकों को समय पर डिलीवरी मिल सके।
निर्माण उद्योग में तेजी से बदलते दौर के बीच ओसियन ग्रुप अपने आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के जरिए बाजार में नई पहचान बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में अपने नेटवर्क और उत्पादों का विस्तार करना है।


