Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiगोकलपुरी में चाकूबाजी से सनसनी, दो युवक घायल; पुलिस ने शुरू की...

गोकलपुरी में चाकूबाजी से सनसनी, दो युवक घायल; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार शाम चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस थाना गोकलपुरी क्षेत्र में कूड़ा खत्ता, अमूल डेयरी के पास दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों घायलों को पीसीआर वैन के जरिए उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा जा चुका था।

जांच के दौरान घायलों की पहचान राहुल (18 वर्ष), पुत्र रमेश तथा विजय (23 वर्ष), पुत्र विनोद, निवासी संजय कॉलोनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों पर दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर हमला किया।

पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 107/26 के तहत धारा 109(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments