Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeDelhiमांझे ने ली मासूम की जान: न्यू उस्मानपुर में 5 वर्षीय बच्चे...

मांझे ने ली मासूम की जान: न्यू उस्मानपुर में 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में चाइनीज मांझे ने एक और मासूम की जिंदगी छीन ली। शनिवार, 3 मई 2026 को न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि मांझे से घायल एक 5 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बच्चा अपनी मां और मामा के साथ मोटरसाइकिल पर न्यू उस्मानपुर स्थित सीएनजी पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से मांझे की डोर गिर गई, जो सीधे बच्चे के गले में उलझ गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 और 223 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • यह घटना एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खतरनाक दुष्परिणामों को उजागर करती है। बावजूद इसके, राजधानी में इसकी बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments