Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiभाजपा नेता देवी दीपिका चंदेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, समर्थकों ने...

भाजपा नेता देवी दीपिका चंदेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

उत्तर-पूर्वी दिल्ली, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तर-पूर्वी जिला की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता देवी दीपिका चंदेल का जन्मदिन बुधवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह में गुरुजी महंत राजू नाथ, लक्ष्मी देवी चंदेल, अधिवक्ता मानसी चंदेल, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ संवाददाता जितेंद्र शर्मा, दीपक अत्री, विकास ठाकुर, नेहा शर्मा, अंजलि अत्री, प्रज्ञा शर्मा, विश्रत आर्य, अजय चौहान, अमन, अभिषेक मिश्रा, शुभम मिश्रा और आकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री मोतीलाल, मोर्चा के वरिष्ठ नेता रूपेश मेहरा, योगेंद्र राजोरा और निगम पार्षद प्रीति गुप्ता समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देवी दीपिका चंदेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर महंत राजू नाथ ने देवी दीपिका चंदेल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि देवी दीपिका चंदेल सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में वह राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ी ऊंचाइयां हासिल करेंगी।महंत राजू नाथ ने उनके स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण उन्हें भविष्य में नई जिम्मेदारियों तक पहुंचाएगा।समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। उपस्थित लोगों ने देवी दीपिका चंदेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। समारोह पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments