Thursday, November 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiदिल्ली की जहरीली हवा से नहीं मिलेगी राहत! बारिश की उम्मीद खत्म,...

दिल्ली की जहरीली हवा से नहीं मिलेगी राहत! बारिश की उम्मीद खत्म, क्लाउड सीडिंग पर भी लगा ब्रेक

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस बीच दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से निराशाजनक खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिलहाल दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना से इनकार कर दिया है। ऐसे में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित कृत्रिम बारिश यानी क्लाउड सीडिंग की योजना को भी झटका लगा है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 और 13 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम में मध्यम और ऊंचाई वाले बादल बनने की संभावना है, जो कृत्रिम बारिश के लिए अनुकूल नहीं हैं।

डॉ. महापात्र ने स्पष्ट किया कि क्लाउड सीडिंग के लिए केवल बादलों का मौजूद होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए बादलों में पर्याप्त नमी, उनकी संरचना और वायुमंडलीय परिस्थितियों का अनुकूल होना जरूरी है। संवहनीय (कन्वेक्टिव) बादलों में ऊर्ध्वाधर गति और नमी की अहम भूमिका होती है, जबकि मौजूदा परिस्थितियों में ऐसे बादल बनने की संभावना कम है।

दरअसल, दिल्ली सरकार और आईआईटी कानपुर की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने की योजना पर काम किया जा रहा था। उम्मीद थी कि बारिश से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठेंगे और लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग के ताजा आकलन से इस योजना की सफलता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से राहत मिलने की उम्मीद कम है। बारिश की संभावना नहीं होने के कारण अब प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन को अन्य प्रभावी उपायों पर निर्भर रहना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments