Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeBlogदिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, एक...

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अवैध हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

क्राइम ब्रांच की ER-1 टीम ने एसीपी सुनील श्रीवास्तव की निगरानी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहदरा इलाके के भोला नाथ नगर में छापेमारी कर 27 वर्षीय अबू तालिब को गिरफ्तार किया।

बरामदगी में शामिल:

02 पिस्टल मैगजीन सहित

01 देसी कट्टा

23 जिंदा कारतूस

11 खाली खोखे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध हथियारों का इस्तेमाल रंगदारी और गैंगवार जैसी घटनाओं में करने की योजना बना रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर 14 अप्रैल को टीम ने शाहदरा के एक कॉलेज के पास निगरानी शुरू की और बाद में आरोपी के ठिकाने पर छापा मारकर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार उत्तर प्रदेश के मेरठ से अलग-अलग सौदों में खरीदे थे। वह अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग से बदला लेने के लिए हथियार जमा कर रहा था और अपनी खुद की गैंग बनाने की तैयारी में था। उसने बरामद हथियारों की टेस्ट फायरिंग भी की थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना फर्श बाजार में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज है, जो फिलहाल अदालत में लंबित है।

इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि इस समय पर की गई कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments