Sunday, September 20, 2026
Google search engine
HomeDelhiसफाईकर्मचारी दीपक कुमार वाल्मीकि के हत्यारे को बचाने का काम कर रहे...

सफाईकर्मचारी दीपक कुमार वाल्मीकि के हत्यारे को बचाने का काम कर रहे है केजरीवाल -राजू चंदेल

नई दिल्ली 20 सितंबर / भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर आम आदमी सुप्रीमो केजरीवाल के घर पर प्रचंड प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनुसूचित जाति के नेता एवं सांसद योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा नेता कुलदीप चहल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता लाजपत राय, उपाध्यक्ष रुपेश मेहरा, महंत राजू नाथ चंदेल,चंद्रपाल बेरवा, लीला, शिव टॉक, सुमेश लिलोठिया, रोहित मेहरौलिया, प्रमिला टॉक, कौशल मिश्रा, युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी, दीपिका चंदेल,मोतीलाल,सहित तमाम मोर्चा के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे प्रदर्शन इतना जोरदार था कि व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारियों के पसीने छूट गए और प्रदर्शनकारी केजरीवाल की कोठी में घुसने ही वाले थे की बड़ी मुश्किल में उन्हें कंट्रोल किया गया

इस मौके पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि केजरीवाल का दलित विरोधी मुखौटा सबके सामने आ गया है किस प्रकार वह है अपने नेता विजय कुमार को बचा रहे हैं और अभी तक हमारे सफाई कर्मचारी भाई दीपक कुमार वाल्मीकि के हत्यारे षड्यंत्रकारी खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे साफ पता चलता है कि केजरीवाल दलित विरोधी कार्य में वह उनके साथी पूरी तरह सन लिप्त है इस प्रकार केजरीवाल को जवाब देने की आवश्यकता है और वह जवाब देने से बच रहे हैं

 

ईश्वर मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए महंत गुरु जी राजू नाथ चंदेल ने कहा कि केजरीवाल सरकार दलित विरोधी है हमारे समाज के नौजवान सफाई कर्मचारी दीपक के हत्यारे को जिस प्रकार वह संरक्षण दे रहे हैं उसे पर अभी तक कोई सफाई ना देना और अपराधी को बचाना दलित विरोधी करार देते हुए कहा कि इसी प्रकार उन्होंने पंजाब में हमारे दलित बच्चों को जिस प्रकार से नशेड़ी बना दिया है और जगह-जगह नशा खोली चल रही है अब आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सरकार को दिल्ली की तरह उखाड़ फेंकने का वाल्मीकि समाज में मन बना लिया है और जल्द ही पंजाब से आपदा को उखाड़ सकेंगे इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं आज लगभग वाल्मीकि सिख कैशधारी मजहबी हमारे लोग 70% है और इसका जवाब हम पंजाब विधानसभा चुनाव में देंगे और आपदा का पूरी तरह सफाया कर कर दम लेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments