Saturday, September 19, 2026
Google search engine
HomeDelhiदिल्ली प्रीमियर लीग टी20 सीजन-3 का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं— दिल्ली...

दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 सीजन-3 का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं— दिल्ली बन रही देश की नई स्पोर्ट्स कैपिटल

नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) टी20 के तीसरे सीजन के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली तेजी से देश की उभरती हुई स्पोर्ट्स कैपिटल बन रही है। उन्होंने कहा कि यह लीग राजधानी के युवा और उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली प्रीमियर लीग ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस टूर्नामेंट ने कई युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर दिया है और भविष्य में भी यह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी में खेल अवसंरचना को मजबूत करने और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली प्रीमियर लीग आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को कई नए सितारे देगी।

अपने संदेश के अंत में रेखा गुप्ता ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि पूरा सीजन रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक और खेल भावना से भरपूर रहेगा तथा क्रिकेट प्रेमियों को यादगार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments