Thursday, September 17, 2026
Google search engine
HomeBusinessनोएडा सेक्टर-18 में देविसा ज्वेलरी का दूसरा आउटलेट खुला, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी...

नोएडा सेक्टर-18 में देविसा ज्वेलरी का दूसरा आउटलेट खुला, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने किया उद्घाटन

एनसीआर में तीन और आउटलेट खोलने की तैयारी, 22 कैरेट हॉलमार्क ज्वेलरी पर ट्रू 0% मेकिंग चार्ज का दावा

नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में तेजी से विस्तार कर रही देविसा ज्वेलरी ने नोएडा सेक्टर-18 में अपने दूसरे आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने गुरुवार को नए स्टोर का शुभारंभ किया। करोल बाग में पहला आउटलेट शुरू करने के बाद कंपनी ने नोएडा में कदम रखा है। कंपनी ने आने वाले समय में एनसीआर में तीन और आउटलेट खोलने की योजना की भी घोषणा की है।

देविसा ज्वेलरी के फाउंडर एवं डायरेक्टर विकास गर्ग ने कहा कि ज्वेलरी लोगों की भावनाओं और खुशियों से जुड़ी होती है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों द्वारा अधिक मेकिंग चार्ज को लेकर चिंता जताए जाने के बाद कंपनी ने कम मार्जिन पर काम करते हुए ट्रू 0% मेकिंग चार्जेज मॉडल विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन संभव मॉडल है।

कंपनी के अनुसार, नोएडा स्टोर पर ग्राहकों को 22 कैरेट हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी और गोल्ड कॉइन्स पर ट्रू 0% मेकिंग चार्जेज का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। देविसा ज्वेलरी का दावा है कि इस ऑफर में किसी तरह के छिपे हुए शुल्क नहीं हैं और ग्राहकों को 100 प्रतिशत हॉलमार्क गोल्ड उपलब्ध कराया जाता है।

विकास गर्ग ने कहा कि करोल बाग स्थित पहले स्टोर से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद कंपनी नोएडा के ग्राहकों तक पहुंचने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि देविसा ज्वेलरी ग्राहकों के साथ लंबे समय का भरोसेमंद रिश्ता बनाने और उनकी खुशियों का हिस्सा बनने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी ने अपने विस्तार की अगली कड़ी के तहत अक्टूबर 2026 में पितमपुरा में नया आउटलेट खोलने की योजना बताई है। इसके बाद एनसीआर के अन्य इलाकों में तीन और आउटलेट खोले जाने की तैयारी है। कंपनी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश और दिल्ली- एनसीआर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना है।

देविसा ज्वेलरी के मुताबिक, उसके 0% मेकिंग चार्ज मॉडल को बड़े पैमाने पर खरीदारी की व्यवस्था के जरिए संभव बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य सोने की गुणवत्ता से समझौता किए बिना ग्राहकों को पारदर्शी कीमत पर ज्वेलरी उपलब्ध कराना है।

नोएडा स्टोर के उद्घाटन के साथ कंपनी ने अपने ‘Biggest Jewellery Festival of India – Shop & Win’अभियान को भी प्रमोट किया। कंपनी के अनुसार, ₹10,000 या उससे अधिक की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

अभियान के तहत पुरस्कारों में 5 टोयोटा कारें, 5 LED टीवी, 5 फ्रिज और 5 माइक्रोवेव शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि नोएडा में नए स्टोर की शुरुआत उसके विस्तार अभियान में एक और महत्वपूर्ण कदम है। देविसा ज्वेलरी का फोकस प्रमाणित शुद्धता, पारदर्शी कीमत और ग्राहकों को बेहतर ज्वेलरी खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments