Thursday, September 17, 2026
Google search engine
HomeDelhiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे किरण रिजिजू, चढ़ाई चादर

प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए की दुआ; 76 दीये जलाकर मनाया जन्मदिवस

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली स्थित मशहूर सूफी दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया में हाजिरी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की तथा दरगाह पर चादर चढ़ाई।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर दरगाह परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के प्रतीक के रूप में 76 दीये जलाए गए। दीयों की रोशनी के बीच देश में अमन, शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव कायम रहने की दुआ की गई।

दरगाह पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का दरगाह के चेयरमैन सैय्यद अफसर अली निजामी ने इस्तकबाल किया। इसके बाद उन्हें दरगाह में हाजिरी कराई गई। मंत्री ने मजार-ए-मुबारक पर चादर पेश कर अकीदत का इजहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र एवं देश की उन्नति के लिए दुआ-ए-खैर की।

इस मौके पर दरगाह परिसर में मौजूद लोगों और अकीदतमंदों के बीच भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की कामना की गई।

सैय्यद अफसर अली निजामी ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का स्वागत करते हुए उन्हें दरगाह की ओर से सम्मान दिया और हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह की सूफियाना परंपरा के अनुरूप दुआ कराई। इस दौरान देश की तरक्की और सभी लोगों के बीच आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की भी दुआ की गई।

केंद्रीय मंत्री की दरगाह पर हाजिरी के दौरान चादरपोशी और 76 दीये जलाने का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाने का अवसर बना। दरगाह परिसर में मौजूद लोगों ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की खुशहाली की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments