Saturday, October 3, 2026
Google search engine
HomeInternationalदेश और दुनिया की बड़ी खबरें

देश और दुनिया की बड़ी खबरें

*1* अमित शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे, नए कानून का मूल मंत्र न्याय है, दंड नहीं; अफसरों के साथ दो घंटे बैठक करेंगे

*2* गोपालक सम्मेलन में अमित शाह का बड़ा ऐलान: ‘श्वेत क्रांति 2.0’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, देश में खुलेंगी 75000 नई डेयरियां

*3* राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे, संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं;संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल

*4* ‘Gen Z, छात्र, किसान सबकी अपनी कहानी, अपने सत्याग्रह के किस्से मुझे बताएं’, राहुल की लोगों से अपील

*5* वायु सेना चीफ AP सिंह ने की भारतीय पायलट की तारीफ, बोले-स्मित ने दिखाया गजब का साहस, घटना हमारे लिए सबक

*6* युपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है, इस बीच पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेन्द्र पाल गोतम और मौर्य 10 जनपथ पहुंचे, बताया जा रहा है कि मौर्य अपनी पार्टी को कांग्रेस में विलय कर सकते हैं

*7* आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।

*8* वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी हाईजीन और लग्जरी के लिए फेमस है। इस बीच एक पैसेंजर ने इंटरनेट पर जब वंदे भारत को ‘इंडिया की सबसे गंदी और खस्ताहाल’ ट्रेन बताया तो बहस गर्मा गई। पोस्ट वायरल हुई तो रेलवे भी तुरंत हरकत में आया और उसने माफी मांगते हुए तुरंत एक्शन लिया।

*9* हिमांशु मुखर्जी को खुद को एक रेल फैन भी बताते हैं। हाल ही में वे वंदे भारत से सफर कर रहे थे। इस बीच जब उन्होंने वंदे भारत को बाहर से देखा तो उसके शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी फोटो खींच ली। फिर बाथरूम का हाल भी कुछ खास अच्छा नहीं था। वहां भी टॉयलेट में लोहा जंग खाया हुआ दिख रहा था। ऐसे में उन्होंने दोनों तस्वीरों के साथ रेलवे से शिकायत की।

*10* राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा आज, 2 महीने रहेगी आचार संहिता; तबादलों पर लगेगी रोक

*11* तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल; श्री सिटी में हादसे के बाद राहत-बचाव जारी

*12* नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

*13* एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड, प्रणवी ने गोल्फ में सोना जीता, कुमकुम रिकर्व इंडिविजुअल्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

*14* भारत ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने 211 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

*15* होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सवार थे, सभी सुरक्षित; 8 महीने में इस इलाके में 11 भारतीय नाविकों की जान गई

*16* अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी समेत श्रद्धालु अंदर मौजूद थे; 5 साल में 15 से ज्यादा बार मंदिरों को निशाना बनाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments