नई दिल्ली: करोल बाग जोन में साफ-सफाई का निरीक्षण करने हेतु एमसीडी की डिप्टी कमिशनर श्रीमती शवेतिका सचान (आईएएस) पहुँचीं। इस दौरान उनके साथ सहायक कमिशनर विजय कुमार, चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, सुधीर गोयल मैट्रो वेस्ट के प्रोजेक्ट प्रमुख पी.के. शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर ललित राठी, मैनेजर पुरशोतम और आई.ई.सी. की पूरी टीम भी उपस्थित रही।
डीसी शवेतिका ने मैट्रो वेस्ट द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा अक्सर देखा जाता है कि त्यौहारों के बाद सड़कों पर काफी गंदगी फैल जाती है मगर मैट्रो वेस्ट की टीम ने दिन में दो दो बार राउंड लगाकर सड़कों, घरों आदि से कूड़ा एकत्र कर क्षेत्र को साफ रखने में अहम भूमिका निभाई है और उम्मीद की जाती है कि भविष्य में भी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मैट्रो वेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि उनका स्टाफ लोगों को सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक भी करता है।


